आर्मी
पब्लिक स्कूल, गोलकोंडा
एस.ए.
-1 
कक्षा
– 7
विषय
– हिन्दी
समय सीमा : 3 घंटे                                अधिकतम अंक : 90 
                     खंड-
क (अपठित गद्यांश)
1.    
निम्नलिखित अपठित
गद्यांश को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये |5
विद्यार्थी
किसी भी देश के निर्माण का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है | उसमें नवीन  उमंगें, आशाएँ, अभिलाषाएँ तथा कुछ कर गुजरने की
चाहत कूट – कूट कर भरी होती है | वह अपने राष्ट्र को एक नवीनता, एक उद्देश्य तथा
एक सशक्त आधार प्रदान कर सकता है | भारत सांस्कृतिक मूल्यों का देश है, बहुभाषिक
तथा बहुधार्मिक व्यवस्था का देश है | इसके निर्माण में केवल विज्ञान तथा
प्रौद्योगिकी का विकास ही पर्याप्त नहीं है| इसके और भी आयामों को छूना तथा उनका
पोषण करना अनिवार्य है | विद्यार्थी होने के नाते हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपने
राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित, सम्मानित व समुन्नत करें | प्रेम,
अपनत्व, भाईचारा, त्याग, समानता, देशभक्ति आदि समस्त मानवीय मूल्यों को आत्मसात
तथा विकसित करें | ये सभी मानवीय मूल्य किसी भी राष्ट्र के आधार स्तम्भ हैं | इनके
बिना एक राष्ट्र भीतर ही भीतर खोखला हो जाता है |
(क)विद्यार्थी
को देश के निर्माण का महत्वपूर्ण अंग क्यों कहा गया है ?
(ख)          
भारत की विशेषताएँ
लिखते हुए बताइए कि भारत किस प्रकार का देश है ?
(ग)    विद्यार्थी होने के नाते आपका देश के प्रति
क्या कर्त्तव्य है ?
(घ)    कुछ प्रमुख मानवीय मूल्यों के नाम लिखिए |
(ङ)     मानवीय
मूल्यों के अभाव में किसी राष्ट्र की क्या स्थिति होती है ?
खंड
– ख (व्याकरण)
2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये ।                               1  
(क) भाषा किसे कहते हैं ?
भाषा के कितने रूप हैं ? नाम लिखिए ।  
3.
निम्नलिखित तत्सम शब्दों के तद्भव रूप
लिखिए ।                     1   
    वृष्टि, सर्प 
4. निम्नलिखित शब्दों के दो - दो पर्याय लिखिए  ।                      2  
    रास्ता, गति 
5. रेखांकित शब्दों में सर्वनाम के भेद लिखिए   ।                        2  
    (क) आप कहाँ  जा रहे हैं ?
  (ख) राधा अपना काम अपने आप करती है |  
6.निम्नलिखित वर्णों के प्रयोग से दो - दो शब्द बनाइए |                 2  
  त्र, ज्ञ
7. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए  |                            2 
   (क) त्रियाचरित्र दिखाना   
   (ख) आग बबूला होना 
8. रेखांकित शब्दों में विशेषण के भेद बताइए |                          2 
  (क) चार लोग बातें कर रहे हैं |
  (ख) सोहन मेहनती बालक है | 
9. रेखांकित शब्दों में संज्ञा के भेद लिखिए  |                            2 
   (क) बकरियाँ घास खा रही हैं | 
   (ख) मोहन तबला बजा रहा है | 
10. निम्नलिखित शब्दों के विलोम बदलें |                              1  
   क्षमा, कीमती 
                             खंड – ग (साहित्य) 19. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए | 5
गश, अर्पण, विपदा, इन्साफ, आपा, शिला, वेग, अनुरूप, उद्धार, आहत
20. निम्नलिखित लघु प्रश्नों के उत्तर दीजिये |(कोई आठ ) 16
21. निम्नलिखित
विचारात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिये | (कोई तीन)           9 
  
खंड
– घ (लेखन)
23. निम्नलिखित में
से किसी एक विषय पर पत्र लिखिए |                     5
  
(क) मित्र को जन्मदिवस पर निमंत्रण देते हुए पत्र लिखिए | 
  
(ख) 15 अगस्त के उपलक्ष्य में अपने विद्यालय में हुए कार्यक्रमों का वर्णन करते हुए मित्र को पत्र लिखिए |
24. निम्नलिखित में
से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए |            5
  
(क) करत - करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान   
 
   (ख) समय अमूल्य धन है      
nice practice paper
ReplyDelete