Friday 2 March 2018

GRAMMAR WORKSHEET CLASS 10


व्याकरण अभ्यास पत्र
  1. निम्नलिखित समस्तपदों का समास विग्रह कर उनके भेद बताइए |
ब्रह्मास्त्र, गुरुमंत्र, विद्यापति, शास्त्रज्ञ, चंद्रशेखर, गोपाल, आजन्म, अजन्मा, वंशीधर, कमलनयन, दृष्टिहीन, अदृश्य, आसमुद्र, गिरिधर, शताक्षी, त्रिशूल, सिंहवाहिनी

  1. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्द कीजिये |
  1. वो मेरा भाई है |
  2. मैंने तुम्हारे से बात करनी है |
  3. वो मेरे से पहले ही पहुँच गया था |
  4. मैंने ये सभी किताब पढ़ ली |
  5. बहुत तेज़ी से हवा चल रही है |
  6. श्याम और मोहन खाना खा लिए हैं |
  7. उनका घर किसकी दिशा में है ?
  8. सभी अधिकारी को आज पुरस्कार दिए जाएँगे |
  9. सुन्दर कवि की कविता सुनकर लोग भावविभोर हो उठे |
  10. प्रेम एक हृदय का भाव है |


  1. निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिये |
  1. मेरे आदेश देने से पहले ही वह चला गया | (मिश्र)
  2. सोहन के खाना खाने से पहले ही उसका मित्र आगया | (मिश्र)
  3. आज अस्पताल बंद होने के कारण रोगियों को बहुत तकलीफ हो रही है | (संयुक्त)
  4. मोहन की यह विशेषता है कि, वह सच्चा है | (सरल)
  5. माता ने बच्चे को खाना खिलाकर सुला दिया | (संयुक्त)
  6. वह इतना ज़्यादा बोलती है कि, सब उससे परेशान हो जाते हैं | (संयुक्त तथा सरल)
  7. पूर्णा का इतनी कम आयु में एवरेस्ट की ऊँचाइयों को छूना काबिले तारीफ़ है | (मिश्र)
  8. जो लोग आत्मविश्वासी होते हैं, सफ़लता उनके कदम चूमती है | (सरल)
  9. यदि उसे सही समय पर सहायता मिली होती, तो वह बच जाती | (सरल)
  10. दिशाहीन मनुष्य अंत में पछताता है | (मिश्र)