Tuesday 13 September 2016

SA 1 MODEL TEST PAPERS CLASS 7















LETTER WRITING CLASS 8



पत्र लेखन
अनौपचारिक पत्र
बीमारी के कारण परीक्षा न दे पाने वाले मित्र को प्रेरणा व सांत्वना देते हुए पत्र लिखिए |
विद्यार्थी का नाम
विद्यार्थी का पता
दिनांक : 13 सितम्बर, 2016
प्रिय सखी \ मित्र
         स्नेह !
         तुम्हारा पत्र मिला | जानकर दुःख हुआ कि तुम इस बार बीमार होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए \ पाई | मैं जानता \ जानती हूँ कि तुम बहुत निराश हो | मैं तुम्हें यह समझाना चाहता \ चाहती हूँ कि तुम्हें इस तरह दुखी नहीं होना चाहिए | तुम एक होनहार विद्यार्थी हो | इस तरह उदास हो जाना तुम्हें शोभा नहीं देता | अगली बार फिर परीक्षा होगी | जमकर मेहनत करना | मैं जानती हूँ कि तुम अवश्य प्रथम आओगे \ आओगी | अपना ध्यान रखना | अंकल – आंटी को मेरा प्रणाम कहना |
तुम्हारा मित्र \ तुम्हारी सखी
विद्यार्थी का नाम
औपचारिक पत्र
विद्यालय में हुए वृक्षारोपण की जानकारी देने हेतु किसी समाचार पत्र के सम्पादक को पत्र लिखिए |
विद्यार्थी का नाम
विद्यार्थी का पता
दिनांक : 13 सितम्बर, 2016
सेवा में
मुख्य सम्पादक
दैनिक भास्कर
हैदराबाद
    विषय : विद्यालय में वृक्षारोपण की जानकारी देने हेतु |
    महोदय
    मैं आर्मी पब्लिक स्कूल गोलकोंडा का छात्र \ की छात्रा हूँ | हमारे विद्यालय में 12 अगस्त, 2016 को विशाल पैमाने पर वृक्षारोपण हुआ था | सभी छात्रों तथा अध्यापक व अध्यापिकाओं ने पौधे लगाए थे | हमारे विद्यालय की हरियाली अब पहले से अधिक बढ़ गयी है | मेरा आपसे अनुरोध है कि अपने समाचार पत्र में हमारे विद्यालय के वृक्षारोपण का विवरण छापें | पत्र के साथ छायाचित्र संलग्न कर रहा \ रही हूँ |
धन्यवाद
भवदीय \ भवदीया
विद्यार्थी का नाम

Saturday 10 September 2016

SAMPLE PAPER HINDI SA 1 CLASS 7



आर्मी पब्लिक स्कूल, गोलकोंडा
एस.ए. -1
कक्षा – 7
विषय – हिन्दी

समय सीमा : 3 घंटे                                अधिकतम अंक : 90
                     खंड- क (अपठित गद्यांश)
1.     निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये |5
विद्यार्थी किसी भी देश के निर्माण का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है | उसमें नवीन  उमंगें, आशाएँ, अभिलाषाएँ तथा कुछ कर गुजरने की चाहत कूट – कूट कर भरी होती है | वह अपने राष्ट्र को एक नवीनता, एक उद्देश्य तथा एक सशक्त आधार प्रदान कर सकता है | भारत सांस्कृतिक मूल्यों का देश है, बहुभाषिक तथा बहुधार्मिक व्यवस्था का देश है | इसके निर्माण में केवल विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का विकास ही पर्याप्त नहीं है| इसके और भी आयामों को छूना तथा उनका पोषण करना अनिवार्य है | विद्यार्थी होने के नाते हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित, सम्मानित व समुन्नत करें | प्रेम, अपनत्व, भाईचारा, त्याग, समानता, देशभक्ति आदि समस्त मानवीय मूल्यों को आत्मसात तथा विकसित करें | ये सभी मानवीय मूल्य किसी भी राष्ट्र के आधार स्तम्भ हैं | इनके बिना एक राष्ट्र भीतर ही भीतर खोखला हो जाता है |
(क)विद्यार्थी को देश के निर्माण का महत्वपूर्ण अंग क्यों कहा गया है ?
(ख)           भारत की विशेषताएँ लिखते हुए बताइए कि भारत किस प्रकार का देश है ?
(ग)    विद्यार्थी होने के नाते आपका देश के प्रति क्या कर्त्तव्य है ?
(घ)    कुछ प्रमुख मानवीय मूल्यों के नाम लिखिए |
(ङ)     मानवीय मूल्यों के अभाव में किसी राष्ट्र की क्या स्थिति होती है ?

खंड – ख (व्याकरण)
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये ।                              
(क) भाषा किसे कहते हैं ? भाषा के कितने रूप हैं ? नाम लिखिए ।  
3. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के तद्भव रूप लिखिए ।                     1  
    वृष्टि, सर्प 
4. निम्नलिखित शब्दों के दो - दो पर्याय लिखिए  ।                      2  
    रास्ता, गति
5. रेखांकित शब्दों में सर्वनाम के भेद लिखिए   ।                        2  
    (क) आप कहाँ  जा रहे हैं ?
  (ख) राधा अपना काम अपने आप करती है |
6.निम्नलिखित वर्णों के प्रयोग से दो - दो शब्द बनाइए |                
  त्र, ज्ञ
7. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए  |                            2
   (क) त्रियाचरित्र दिखाना  
   (ख) आग बबूला होना
8. रेखांकित शब्दों में विशेषण के भेद बताइए |                          2
  (क) चार लोग बातें कर रहे हैं |
  (ख) सोहन मेहनती बालक है |
9. रेखांकित शब्दों में संज्ञा के भेद लिखिए  |                            2
   (क) बकरियाँ घास खा रही हैं |
   (ख) मोहन तबला बजा रहा है |
10. निम्नलिखित शब्दों के विलोम बदलें |                             
   क्षमा, कीमती
                             खंड – ग (साहित्य) 
19. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए |                              5
  गश, अर्पण, विपदा, इन्साफ, आपा, शिला, वेग, अनुरूप, उद्धार, आहत  
20. निम्नलिखित लघु प्रश्नों के उत्तर दीजिये |(कोई आठ )                  16
21. निम्नलिखित विचारात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिये | (कोई तीन)          
   खंड – घ (लेखन)
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर पत्र लिखिए |                     5
   (क) मित्र को जन्मदिवस पर निमंत्रण देते हुए पत्र लिखिए |
   (ख) 15 अगस्त के उपलक्ष्य में अपने विद्यालय में हुए कार्यक्रमों का वर्णन करते हुए मित्र को पत्र लिखिए |
24. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए |            5
   (क) करत - करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान     
   (ख) समय अमूल्य धन है