आर्मी
पब्लिक स्कूल, गोलकोंडा
एस.ए.
-1 
कक्षा
– 8
विषय
– हिन्दी
समय सीमा : 3 घंटे                                अधिकतम अंक : 90 
                     खंड-
क (अपठित गद्यांश)
1.    
निम्नलिखित अपठित
गद्यांश को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये |5
विद्यार्थी
किसी भी देश के निर्माण का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है | उसमें नवीन  उमंगें, आशाएँ, अभिलाषाएँ तथा कुछ कर गुजरने की
चाहत कूट – कूट कर भरी होती है | वह अपने राष्ट्र को एक नवीनता, एक उद्देश्य तथा
एक सशक्त आधार प्रदान कर सकता है | भारत सांस्कृतिक मूल्यों का देश है, बहुभाषिक
तथा बहुधार्मिक व्यवस्था का देश है | इसके निर्माण में केवल विज्ञान तथा
प्रौद्योगिकी का विकास ही पर्याप्त नहीं है| इसके और भी आयामों को छूना तथा उनका
पोषण करना अनिवार्य है | विद्यार्थी होने के नाते हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपने
राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित, सम्मानित व समुन्नत करें | प्रेम,
अपनत्व, भाईचारा, त्याग, समानता, देशभक्ति आदि समस्त मानवीय मूल्यों को आत्मसात
तथा विकसित करें | ये सभी मानवीय मूल्य किसी भी राष्ट्र के आधार स्तम्भ हैं | इनके
बिना एक राष्ट्र भीतर ही भीतर खोखला हो जाता है |
(क)विद्यार्थी
को देश के निर्माण का महत्वपूर्ण अंग क्यों कहा गया है ?
(ख)          
भारत की विशेषताएँ
लिखते हुए बताइए कि भारत किस प्रकार का देश है ?
(ग)    विद्यार्थी होने के नाते आपका देश के प्रति
क्या कर्त्तव्य है ?
(घ)    कुछ प्रमुख मानवीय मूल्यों के नाम लिखिए |
(ङ)     मानवीय
मूल्यों के अभाव में किसी राष्ट्र की क्या स्थिति होती है ?
खंड
– ख (व्याकरण)
2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये ।                          2*3 = 6 
(क) भाषा किसे कहते हैं ?
भाषा के कितने रूप हैं ? नाम लिखिए । 
(ख) रचना के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं ? नाम लिखिए । 
3.
निम्नलिखित तत्सम शब्दों के तद्भव रूप
लिखिए ।                     2  
    वृष्टि, सर्प 
4. निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्य बनाइये ।           2  
    हरि, अज
5. निम्नलिखित शब्दों में समास के भेद बताइये ।                        2  
    राज्यसभा,  षट्कोण 
6.निम्नलिखित शब्दों के वर्ण – विच्छेद कीजिये |                        3 
   ब्रह्मानंद, विलक्षण, त्रिनेत्र 
7. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग
कीजिये |         2 
   (क) चकमा देना  
   (ख) नाक कट जाना 
8. मूल शब्द व प्रत्यय अलग करें |                                    2 
   मासूमियत, रोमांचकारी 
9. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए |                             2 
   (क) जो अभी नया जन्मा हो 
   (ख) जिसके पास बहुत धन सम्पदा हो 
10. निम्नलिखित शब्दों के विलोम बदलें |                              2 
   कठोरतम, नीरस 
11. मूल शब्द व उपसर्ग अलग करें |                                  2 
    बेख़ौफ़, सकुशल 
12. निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए |                              2 
    युवक, जनक 
13. निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलिए |                             2 
    चोटी, खिड़की 
14. ‘प्रद’ प्रत्यय के प्रयोग से दो नए शब्द बनाइए |                      2 
15. ‘अ’ उपसर्ग के प्रयोग से दो नए शब्द बनाइए |                      2 
16. रेखांकित शब्दों में संज्ञा के भेद बताइए |                            2 
    (क) हमें किसी का विश्वास नहीं तोड़ना
चाहिए |
    (ख) पक्षियों को कैद करना अपराध है |
खंड – ग (साहित्य)
17. निम्नलिखित
पंक्तियों को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये |     4 
“ जब में छुट्टी में शहर के स्कूल से
लौटा, दादा यह अनुपम सौगात लेकर पहुँचे | इधर उनके घर की हालत भी अच्छी हो चली थी
| दादा के पुण्य और लायक बेटों ने काफी पैसे इकट्ठे कर लिए थे | लेकिन उनमें पहले
की तरह विनम्रता और सज्जनता थी | आये, पहले की तरह ही शिष्टाचार निबाहा | “ 
(क)लेखक
शहर क्यों गया था ?
(ख)                      
दादा की अनुपम सौगात
क्या थी ?
(ग)
     दादा ने पैसे कैसे इकट्ठे किये ?
(घ)
     उनके पुत्रों ने शिष्टाचार कैसे निबाहा ? 
18.
निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द में उत्तर दीजिये |                   6  
  
(क)     कवि ने लालची होकर धरती में
क्या बोया था ?
  
(ख)     सुभान खां को कहाँ जाने की
इच्छा थी ?
  
(ग)     ‘ धरती कितना देती है ‘
कविता के कवि का नाम बताइए |
  
(घ)     ‘ आतमहत्या ‘ की वर्तनी
शुद्ध कीजिये |
  
(ड.)     डॉ. चंद्रा की माँ शारदा
सुब्रह्मण्यम को कौन सा पुरस्कार मिला ?
  
(च)     सुभान दादा किस ओर मुँह करके
नमाज़ पढ़ते थे ?
19. निम्नलिखित शब्दों
के अर्थ लिखिए |                              5 
तृष्णा, अभ्यागत, उल्लास, नूरानी,
लाक्षागृह, मौक्तिक कोष, क्षत – विक्षत, विच्छिन्न, देवांगना, जिजीविषा 
20. निम्नलिखित लघु
प्रश्नों के उत्तर दीजिये |(कोई छः)                  12
  
(क)     ‘रत्न’ प्रसविनी से आप क्या
समझते हैं ?
  
(ख)     कवि ने धरती को बंध्या क्यों
कहा ?
  
(ग)     सुभान खां का व्यवसाय क्या
था ?
  
(घ)     किनके लिए आराम ही मौत है ?
  
(ड.)     भोजन का असली स्वाद किसे
मिलता है ?
  
(च)     विपत्ति के क्षणों में
मनुष्य किसे दोषी ठहराता है ?
  
(छ)     डॉ. चंद्रा की कविताएँ पढ़कर
लेखिका की आँखें क्योँ भर आईं ?
21. निम्नलिखित
विचारात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिये | (कोई दो)           8
  
(क)     ‘ अपराजिता ‘ पाठ से आपको
क्या प्रेरणा मिली ?
  
(ख)     ‘ गोधूलि वाली दुनिया ‘ का
अर्थ स्पष्ट करें |
  
(ग)     साधारण जीव और क्रांतिकारी
जीव में क्या अंतर है ?
  
(घ)     नानी ने लेखक को हुसैन साहब
के पैक में क्यों भेजा ?
22. निम्नलिखित पंक्ति
का आशय स्पष्ट कीजिये |                       5
     ‘ज़िन्दगी
से हम उतना ही पाते हैं, जितनी हम उसमें पूँजी लगाते हैं |’    
खंड
– घ (लेखन)
23. निम्नलिखित में
से किसी एक विषय पर पत्र लिखिए |                     5
  
(क) छोटे भाई को बुरी संगति से दूर रहने की सलाह देते हुए पत्र लिखिए |
  
(ख) ऊबड़ – खाबड़ सड़कों की मरम्मत करने हेतु जिलाधिकारी को पत्र लिखिए |
24. निम्नलिखित में
से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए |            5
  
(क) बाल मजदूरी : एक अभिशाप 
  
(ख) विद्या उत्तम धन     
No comments:
Post a Comment