Thursday 4 June 2020

तताँरा वामीरो कथा प्रश्न उत्तर कक्षा 10

तताँरा वमीरो कथा

1. रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें, तब उनका टूट जाना ही अच्छा है | क्यों ? स्पष्ट कीजिये |
उ. परम्पराएँ मनुष्य के विकास के लिए आवश्यक हैं | मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, वह पशुओं की भांति परम्पराओं का निर्वाह किए बिना नहीं रह सकता | उसे सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों का ध्यान रखते हुए अपने व्यक्तित्व को परिष्कृत तथा विकसित करना होता है | तभी वह पशुओं से भिन्न होता है | किन्तु परम्पराओं के नाम पर कभी - कभी समाज उसे अनेक रूढ़ियों की बेड़ियों में बांध देता है | जैसे - विवाह एक परंपरा है | मानव समाज में स्त्री - पुरुष विवाह बंधन में बंधकर एक नवीन संसार रचते हैं | इससे वे नवीन सम्बन्धों को प्राप्त करते हैं तथा नयी जिम्मेदारियाँ ग्रहण करते हैं | किन्तु विवाह नामक परंपरा के साथ अनेक प्रकार की रूढ़ियाँ भी जुड़ी होती हैं | जैसे - दहेज प्रथा, अपनी ही जाति, भाषा, धर्म व स्तर के परिवार में विवाह करना आदि | यही सब रूढ़ियाँ उस समय व्यक्ति के जीवन पर बोझ बन जाती हैं जब वह अपने परिवार की नहीं, अपितु अपनी इच्छा से विवाह करना चाहता है | उस समय पूरा परिवार तथा पूरा समाज उसका विरोधी हो जाता है |ऐसे में कुछ लोग अपनी चाहतों को मारकर अपने बड़ों की बात मानकर विवाह कर लेते हैं या फिर कुछ लोग स्वयं को ही नष्ट कर लेते हैं | इस प्रकार की रूढ़ियाँ परम्पराओं के नाम पर व्यक्ति का जीवन नर्क कर देती हैं अतः उनका टूट जाना ही अच्छा होता है, ताकि व्यक्ति का समूचा विकास हो सके तथा वह प्रसन्नता से अपना जीवन व्यतीत कर सके |


यह उत्तर अपनी स्पर्श कॉपी में कीजिये |

इस पाठ के बाकी सारे प्रश्न उत्तर (लिखित तथा मौखिक) आप सबको खुद करने हैं |

No comments:

Post a Comment