Tuesday 26 May 2020

रैदास के पद प्रश्न उत्तर कक्षा 9

रैदास के पद
प्रश्न उत्तर
1. पहले पद में भगवान और भक्त की जिन - जिन चीजों से तुलना की गई है, उनका उल्लेख कीजिये |
उ. पहले पद में भगवान और भक्त की तुलना निम्नलिखित चीजों से की गई है -
     भगवान - चन्दन, बादल, चाँद, दीपक, मोती तथा स्वामी
     भक्त - पानी, मोर, चकोर, बाती, धागा तथा दास

2. यह उत्तर खुद करना है | पद में से तुकांत शब्द यानि कि rhyming words लिखने हैं |

3. दूसरे पद में कवि ने गरीब निवाजु किसे कहा है ? स्पष्ट कीजिये |
उ. दूसरे पद में कवि ने गरीब निवाजु ईश्वर को कहा है |

4. दूसरे पद की 'जाकी छोति जगत कउ लागै ता पर तुहीं ढरै' इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिये |
उ. इस पंक्ति का यह अर्थ है कि जिस मनुष्य को सारा संसार तुच्छ समझता है, अछूत समझता है, छूने से डरता है, हे मेरे ईश्वर ! उनपर आप ही अपनी कृपा बरसाते हो |

5. 'रैदास' ने अपने स्वामी को किन - किन नामों से पुकारा है ?
उ. रैदास ने अपने स्वामी को इन नामों से पुकारा है - प्रभु जी, लाल, गरीब निवाजु, गुसईया, गोबिन्दु, हरि |


No comments:

Post a Comment