Sunday 23 September 2018

WORKSHEET FOR CLASS X


व्याकरण अभ्यास पत्र
  1. निम्नलिखित समस्तपदों का समास विग्रह कर उनके भेद बताइए |
शरणागत, प्रतिवर्ष, तुलसीकृत, राहखर्च, रथचालक, राजमंत्री, स्वरचित, पापमुक्त, मनचाहा, पथभ्रष्ट, शोकग्रस्त, लोकतंत्र, भुखमरी, गंगाजल, धनहीन, जलधारा, ज्वरग्रस्त, राजनीति, रसभरी, मूर्तिपूजा, भयाकुल, कार्यकुशल, आँखोंदेखी, वनवास, सभाभवन, जल में मग्न, विश्रामगृह, सिरदर्द, गुरु दक्षिणा, आनंदमग्न, डाकगाड़ी, आपबीती, कामचोर, असभ्य, वीणापाणि, असंभव, चक्रधारी, अनादि, अशिष्ट, अदृश्य, गुण – दोष, जलवायु, लालमणि, त्रिभुज, नीलगाय, चौगुनी, दोपहर, पंसेरी, त्रिवेणी, त्रिनेत्र, ब्रह्मास्त्र, गुरुमंत्र, विद्यापति, शास्त्रज्ञ, चंद्रशेखर, गोपाल, आजन्म, अजन्मा, वंशीधर, कमलनयन, दृष्टिहीन, अदृश्य, आसमुद्र, गिरिधर, शताक्षी, त्रिशूल, सिंहवाहिनी, हथकड़ी, गोशाला, जनप्रिय, आमरण, स्वर्गप्राप्त, यथाशक्ति,

  1. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिये |
(क)  वो मेरा भाई है |
(ख)  मैंने तुम्हारे से बात करनी है |
(ग)   वो मेरे से पहले ही पहुँच गया था |
(घ)   मैंने ये सभी किताब पढ़ ली |
(ङ)    बहुत तेज़ी से हवा चल रही है |
(च)   श्याम और मोहन खाना खा लिए हैं |
(छ)  उनका घर किसकी दिशा में है ?
(ज)  सभी अधिकारी को आज पुरस्कार दिए जाएँगे |
(झ)  सुन्दर कवि की कविता सुनकर लोग भाव – विभोर हो उठे |
(ञ)   प्रेम एक हृदय का भाव है |


  1. निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिये |
(क) मेरे आदेश देने से पहले ही वह चला गया | (मिश्र)
(ख) सोहन के खाना खाने से पहले ही उसका मित्र आगया | (मिश्र)
(ग)  आज अस्पताल बंद होने के कारण रोगियों को बहुत तकलीफ हो रही है | (संयुक्त)
(घ)  मोहन की यह विशेषता है कि, वह सच्चा है | (सरल)
(ङ)  माता ने बच्चे को खाना खिलाकर सुला दिया | (संयुक्त)
(च)  वह इतना ज़्यादा बोलती है कि, सब उससे परेशान हो जाते हैं | (संयुक्त तथा सरल)
(छ) पूर्णा का इतनी कम आयु में एवरेस्ट की ऊँचाइयों को छूना काबिले तारीफ़ है | (मिश्र)
(ज) जो लोग आत्मविश्वासी होते हैं, सफ़लता उनके कदम चूमती है | (सरल)
(झ) यदि उसे सही समय पर सहायता मिली होती, तो वह बच जाती | (सरल)
(ञ)  दिशाहीन मनुष्य अंत में पछताता है | (मिश्र)

No comments:

Post a Comment