Wednesday, 15 April 2020

पाठ 2 लाख की चूड़ियाँ प्रश्न उत्तर कक्षा 8

पाठ - 2 लाख की चूड़ियाँ

प्रश्न उत्तर

प्र. 1. बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को 'मामा' न कहकर 'चाचा' क्यों कहता था ?

उ. बदलू एक मनिहार था | वह लेखक के मामा के गाँव का था तथा वह लेखक को लाख की रंग - बिरंगी गोलियाँ बनाकर देता था | इसलिए लेखक अपने मामा के गाँव में चाव से जाता था | उनके मामा के गाँव में सब बदलू को काका कहकर पुकारते थे इसलिए अन्य बच्चों के साथ लेखक ने भी बदलू को काका कहकर पुकारना शुरू कर दिया |

प्र. 2. वस्तु - विनिमय क्या है ? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है ?

उ. वस्तु विनिमय का अर्थ है एक वस्तु के बदले पैसे न देकर कोई दूसरी वस्तु देना | जैसे - चूड़ियों के बदले आटा, दाल, चावल, चीनी आदि देना |

प्र. 3 'मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिये हैं |' इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है ?

उ. मशीनों के प्रचलन में आने से एक मशीन सौ - सौ व्यक्तियों का कार्य अकेले कर लेती है और उसे चलाने के लिए एक या दो व्यतियों की आवश्यकता होती है | इस प्रकार कम से कम 98 लोग बेरोज़गार हो जाते हैं | इस प्रकार संसार के न जाने कितने ही कारखानों में बढ़ती मशीनों के कारण अनेक व्यक्तियों का रोज़गार छिन रहा है | यही कारण है कि लेखक ने लिखा है कि इस मशीनी युग ने न जाने कितने ही हाथ काट दिये हैं |

प्र. 4 बदलू के मन की कौन सी व्यथा लेखक से छिपी न रह सकी ?

उ. बदलू इस बात से दुखी था कि शहरों के साथ - साथ अब गाँव में भी सबने काँच की चूड़ियाँ पहननी शुरू कर दी जिसकी वजह से वह और उसके जैसे अनेक लोग बेरोज़गार हो गए थे | उसका यह दुख उसके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रहा था | लेखक ने उसके मन की इस व्यथा का पता उसके दुखी चेहरे को देख कर लगा लिया था |

प्र. 5 मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?

उ. मशीनी युग के कारण गाँव की सभी स्त्रियों ने लाख की अपेक्षा काँच की चूड़ियाँ पहननी शुरू कर दी थी | इसकी वजह से बदलू द्वारा बनाई गई लाख की चूड़ियों को खरीदना सबने बंद कर दिया था और बदलू का व्यवसाय बंद पड़ गया था | वह और गरीब हो गया था किन्तु फिर भी उसने हार मानकर काँच की चूड़ियों को नहीं अपनाया |


No comments:

Post a Comment