Thursday, 9 May 2019

HOLIDAYS HW FOR CLASS 8

ग्रीष्मावकाश गृहकार्य

1. अपने सपनों का वर्णन करते हुए कोई कहानी या  कविता लिखिए ।
2. मुहावरों का प्रयोग करते हुए  संवाद लिखिए ।
3. अपने माता - पिता के समय व अपने समय के खान - पान तथा खेलों में अंतर लिखिए तथा चित्र भी बनाइए या चिपकाइए ।

नोट : सारा कार्य ए 4 शीट पर करना है ।

Homework has been already given in the school before vacations. This is only for reference.

HOLIDAYS HW CLASS 10

ग्रीष्मावकाश गृहकार्य


1. आपको अपने विद्यालय में लगने वाले पल्स पोलियो की सूचना पूरे मोहल्ले को देनी है । आप इस बात का प्रचार बिना पैसे के कैसे करेंगे ? उदाहरण के साथ लिखिए ।

2. 'पढ़ने की आदत’ पर एक अनुच्छेद लिखिए ।

3. ‘छुट्टियों का सदुपयोग कैसे करें ‘ इस विषय पर दो मित्रों का संवाद लिखिए (50 शब्द )

नोट : सारा कार्य हिन्दी व्याकरण कॉपी में करना है ।

HOLIDAYS HW CLASS 9

ग्रीष्मावकाश गृहकार्य

स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए एक विज्ञापन लिखिए ।
चित्र वर्णन
महादेवी वर्मा के गिल्लू को ध्यान में रखते हुए आप भी एक संस्मरणात्मक रेखाचित्र लिखिए ।
बारहखड़ी याद कीजिए तथा निरंतर अभ्यास कीजिए । नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें -
https://youtu.be/ZvSgx7Xi4TM


Note : Holidays homework has been already given in the school before vacations. This is only for the reference.

Sunday, 7 April 2019

MUHAAVRE FOR CLASS 10


पाठ – 1 बड़े भाई साहब मुहावरे व उनके अर्थ
1.  छोटा मुँह बड़ी बात – औकात से बढ़कर बात करना
2.  प्राण सूखना – डर के मारे हालत खराब हो जाना
3.  ऐरा – गैरा नत्थू खैरा – फालतू या मूर्ख इंसान
4.  गाढ़ी कमाई – मेहनत की कमाई
5.  जान तोड़कर मेहनत करना – बहुत अधिक मेहनत करना
6.  बूते के बाहर – वश से बाहर
7.  निराशा के बादल फटना – दुख दूर हो जाना
8.  दबे पाँव आना – चुपके से आना
9.  सिर पर नंगी तलवार लटकना – हमेशा खतरा रहना
10.          आड़े हाथों लेना – बहुत डाँटना
11.          घाव पर नमक छिड़कना – दुखी इंसान को और दुख देना
12.          तीर मारना – कोई बहुत बड़ा काम कर देना
13.          तलवार खींचना – लड़ने या डाँटने के लिए तैयार रहना  
14.          हेकड़ी जताना – रौब दिखाना
15.          दिमाग होना – बुद्धि पर घमंड करना
16.          सिर फिरना – दिमाग खराब हो जाना
17.          अंधे के हाथ बटेर लगना – कुपात्र को कोई अच्छी वस्तु मिल जाना
18.          लोहे के चने चबाना – बहुत कठिन कार्य करना
19.          दाँतों पसीना आना – असंभव कार्य करना
20.          पापड़ बेलना – बहुत मेहनत करना
21.          आटे – दाल का भाव मालूम होना – किसी परिस्थिति के पीछे की कठिनाई का पता चलना
22.          ज़मीन पर पाँव न रखना – बहुत इतराना
23.          गिरह बाँधना – याद रखना
24.          पहाड़ होना – बहुत मुश्किल होना
25.          आँखें फोड़ना – रात – दिन पढ़ना
26.          खून जलाना – कड़ी मेहनत करना
27.          उम्र गंवाना – समय व्यर्थ करना
28.          जिगर के टुकड़े – टुकड़े हो जाना – बहुत दुखी हो जाना
29.          हिम्मत टूटना – निराश हो जाना, परिस्थितियों के आगे हार जाना
30.          साये से भागना – किसी इंसान से बचना
31.          भाँप लेना – पता लगा लेना